Latest

कोरोना महामारी से 14 की मौत 2183 संक्रमित मिले

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। शुक्रवार को जिले में कोरोना के 2183 संक्रमित मरीज आये। 24 घंटे में 14 लोगों को इस वैश्विक महामारी के कारण जान गवानी पड़ी। जिले में अलग अलग स्थानों पर शुक्रवार को 11089 लोगों की कोरोना जाँच की गई। कोरोना से स्वस्थ हुए 2309 लोगों को डिस्चार्ज किया गया। 93 लोगों को अस्पतालों से डिस्चार्ज किया गया तो 2759 लोगों का होम आइसोलेशन पूरा हुआ। जिले में अब तक कुल 32271 कोरोना मरीजों का होम आइसोलेशन पूरा हो चुका है। उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को भी इस महामारी के चलते 14 लोगों को जान गंवानी पड़ी थी । आज 2183 लोग संक्रमित पाए गए थे। जिले में कोरोना का कहर लगातार जारी है। बीते कई दिनों से जिले मे कोरोना मरीजों की संख्या दो हजार के पार आ रही है।

Related Articles

Back to top button