Latest

इविवि: सेवानिवृत्त शिक्षक बनेंगे खेवनहार

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। नियमित शिक्षकों की कमी से जूझ रहे इलाहाबाद विश्वविद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था दुरुस्त करने की जिम्मेदारी विश्वविद्यालय के सेवानिवृत्त (रिटायर) शिक्षकों के कंधों पर होगी। इविवि प्रशासन विभिन्न विभागों से सेवानिवृत्त हो चुके शिक्षकों की जल्द ही पुनर्नियुक्ति करेगा। सेवानिवृत्त हो चुके शिक्षकों की पुनर्नियुक्ति के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 12 जुलाई तय की गई है।
पीआरओ डॉ. जया कपूर ने बताया कि जिस विभाग में शिक्षकों की अधिक कमी है। उन विभागों में पुनर्नियुक्ति के लिए आवेदन मांगे गए है। इविवि की आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन पत्र अपलोड कर दिया गया है। 12 जुलाई तक सेवानिवृत्त शिक्षक संबंधित विभाग के अध्यक्ष के जरिए आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद एकेडमिक परफार्मेंस, स्वास्थ्य और बायोडाटा देखकर आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। पीआरओ ने बताया कि अर्थशास्त्र, अंग्रेजी, संस्कृत, विधि, सांख्यिकी, रसायन विज्ञान, जूलॉजी, बाटनी और भौतिक विज्ञान में रिटायर शिक्षकों पुनर्नियुक्ति की जाएगी। भूगोल, मध्यकालीन इतिहास और प्राचीन इतिहास आदि विभागों में रिटायर शिक्षकों की पुनर्नियुक्ति न होने से कुछ शिक्षक नाराज हैं।
विदित हो कि इविवि में 264 नियमित शिक्षक हैं। तकरीबन 11 विभागों में एक भी शिक्षक नहीं हैं। कई विभाग ऐसे हैं जहां बेहद कम शिक्षक बचे हैं। बचे नियमित शिक्षकों में भी कई रिटायरमेंट के करीब हैं।

Related Articles

Back to top button