Latest

नैनी जेल के 16 बंदी पाजिटिव

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार) । केन्द्रीय कारागार नैनी के बंदी लगातार कोरोना वायरस की चपेट में आ रहे हैं। शुक्रवार को 116 बंदियों की जांच की गई, जिसमें 16 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जेल में कोरोना संक्रमित मिले बंदियों की संख्या अब 183 हो गई है। इसमें 28 बंदियों को कोटवा स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जेल प्रशासन ने 126 मरीजों को परिसर के हाते में बनाए गए आइसोलेशन सेंटर में रखा है। उनकी निगरानी के लिए स्वास्थ्य कर्मियों को तैनात किया गया है सात बंदियों को अस्‍थाई जेल में बनाए क्‍वारंटाइन सेंटर में रखा गया है। वहीं शुक्रवार को 22 बंदियों के ठीक होने पर सभी को उनकी बैरक में भेज दिया गया। दो सप्ताह से लगातार चल रही जांच के दौरान 1828 बंदियों का परीक्षण किया गया, जिसमें 183 पॉजीटिव पाए गए हैं।

Related Articles

Back to top button