Latest
वाल्मीकि समाज द्वारा विनोद का जोरदार स्वागत
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। संतोष टीटी ने अपने निवास स्थान सिविल लाइंस में न्यू वर्ष के उपलक्ष में सामाजिक बैठक एवं पार्टी का आयोजन किया । जिसमें समाज के सभी पदाधिकारी एवं नवयुवक गण उपस्थित रहे इस अवसर पर विनोद कुमार वाल्मीकि सदस्य भारत सरकार रक्षा मंत्रालय छावनी परिषद इलाहाबाद का जोरदार एवं भव्य स्वागत किया गया व भारत सरकार एवं रक्षा मंत्रालय का समाज द्वारा आभार प्रकट किया गया उक्त कार्यक्रम में महापंचायत के सरपंच प्रदीप कुमार विनोद, पूर्व सरपंच पुन्नूलाल वाल्मीकि,जगदीश प्रसाद, विद्या प्रसाद ,अशोक कुमार,पन्नू ,रोहित वाल्मीकि,विकास वाल्मीकि,तथा अन्य सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



