Latest

लालापुर थाना क्षेत्र मे अपराधियों के हौसले बुलंद

स्थानीय पुलिस अंकुश लगाने मे नाकाम

दिनदहाड़े बोलेरो सवार अज्ञात अपराधियों ने बकरी चरवहे के पैर मे मारी कुल्हाड़ी व सात बकरी लेकर फरार

लालापुर (अनुराग दर्शन समाचार )। थाना क्षेत्र मे इन दिनों अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि दिनदहाड़े घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को थाना क्षेत्र के गोल्हैया गांव निवासी गणेश आदिवासी उम्र लगभग 65 वर्ष गांव मे ही पहाड़ी के पास अपनी बकरी चरा रहे थे, उसी दौरान अज्ञात बोलेरो सवार 3 से 4 लोग आये और गणेश की बकरियां जबरदस्ती बोलेरो मे भरने लगे विरोध करने पर गणेश की कुल्हाड़ी छुड़ाकर उसके पैर मे मार दी और बकरियां लेकर फरार हो गए। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई तो मौके पर पहुंची लालापुर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन की लेकिन कुछ भी सुराग नहीं मिला। पीड़ित गणेश व उसके घरवालों ने लालापुर थाने मे लिखित तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। बता दें कि थाना क्षेत्र मे बेखौफ़ अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि आये दिन घटनाओं को दिनदहाड़े अंजाम दिया जा रहा है और स्थानीय पुलिस बेखौफ़ अपराधियों पर अंकुश लगाने मे नाकाम साबित होती दिख रही है। उक्त मामले मे जानकारी देते हुए थाना प्रभारी शेर सिंह ने बताया कि मामले की छानबीन कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button