कोरोना संक्रमण के कारण पीड़ित एवं अनाथ हुए बच्चों के परिजनों से मिले भाजपा महानगर अध्यक्ष

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। संगम पुलिस चौकी बंधवा स्थित गायत्री यज्ञ शाला में निवास कर रहे कोरोना संक्रमण के कारण दिवंगत हुए श्री हरीराम संस्कृति महाविद्यालय ऊंचा मंडी के व्याकरण विभागाध्यक्ष स्वर्गीय रवि शंकर उपाध्याय की पत्नी श्रीमती अखिलेश कुमारी उपाध्याय एवं उनके पुत्र यश उपाध्याय एवं पुत्री माही उपाध्याय से भेंट की और उनके दर्द को जाना और कहा कि संकट की इस घड़ी में भाजपा आपके साथ है। वार्ता के दौरान भाजपा मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने जानकारी देते हुए बताया कि उनकी पत्नी अखिलेश कुमारी ने अपने घर की आर्थिक स्थिति एवं अपने बच्चों को गवर्नमेंट कॉलेज में एडमिशन के लिए चिंता व्यक्त की जिस पर भाजपा अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने आश्वासन दिया केंद्र एवं यूपी सरकार के द्वारा मिलने वाली सारी सुविधाएं आपको दिलाई जाएगी । स्वर्गीय रवि शंकर उपाध्याय जिनकी उम्र 40 वर्ष थी । वे श्री हरिराम संस्कृति महाविद्यालय ऊंचा मंडी के व्याकरण विभागाध्यक्ष के पद रहे और 6 अप्रैल को पंचायत चुनाव के ट्रेनिंग हेतु एमएनआईटी गए और वहां से वे कोरोना के चपेट में आ गए और बाद में उनका 26 अप्रैल को बेली हॉस्पिटल में निधन हो गया।
भेंट करने वालों में डॉ के के पांडे राजेश केसरवानी आयुषअग्रहरी रहे।




