Latest

आधार नंबर होगा तभी मिलेगी छात्रवृत्ति

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार) । अल्पसंख्यक छात्रों को इस बार छात्रवृत्ति तभी मिलेगी जब उनके पास आधार नंबर होगा। आधार कार्ड नंबर के ऑनलाइन सत्यापान के बाद ही ऑनलाइन आवेदन जमा होगा।

इस प्रक्रिया में छात्रों का नाम, पिता-पति का नाम आदि विवरण के सत्यापन के बाद आधार नंबर से लिंक मोबाइल नंबर पर ओटीपी जाएगा।

ओटीपी भरने के बाद ही आवेदन पत्र आगे जाएगा। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी शिव प्रकाश तिवारी ने जिनके पास आधार कार्ड नहीं है वे आधार कार्ड बनवा लें और मोबाइल नंबर को इस कार्ड से लिंक करा लें। ऐसा नहीं होने पर छात्रों को छात्रवृत्ति योजना का लाभ नहीं मिल सकेगा

Related Articles

Back to top button