नाबालिक लड़की भगाने के आरोपी को नही पकड़ पाई पुलिस
पिता ने एसएसपी से लगाई बेटी की बरामदगी की गुहार
कोरांव,प्रयागराज,(अनुराग दर्शन समाचार)। कोरांव थाना क्षेत्र के भभौर गांव निवासी शिवमंगल केसरी ने एक स्कूल प्रबंधक पर अपनी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने व अपहरण कर लेने की शिकायत की है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर नामजद आरोपी के विरुद्ध अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है। लड़की का 164 का बयान होने की डर से पुनः उसे डरा धमका कर अपने साथ भगा ले गया। जिससे भुक्तभोगी ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रयागराज से न्याय की गुहार लगाई है। मिली जानकारी के अनुसार नामजद आरोपी के विरुद्ध थाना कोरांव में 363 366 आईपीसी के तहत मुकदमा पंजीकृत है। उक्त प्रकरण में पुलिस द्वारा लड़की को बरामद कर डॉक्टरी परीक्षण की कार्यवाही भी की जा चुकी है। लड़की का 6 जुलाई को कोर्ट में 164 का बयान होना था इसकी जानकारी आरोपी प्रबंधक को शायद पहले ही चल गई थी। जिससे वह 5 जुलाई को ही योजनाबद्ध तरीके से डरा धमकाकर लड़की को पुनः अपने साथ भगा ले गया। बताया जाता है कि 5 जुलाई को ही शिवमंगल केसरी के परिवार में किसी की मृत्यु हो गई थी परिजन सभी घर से 2 किलोमीटर की दूरी अपने परिवार के यहां चले गए थे घर में किसी के न होने का फायदा उठाते हुए आरोपी स्कूल प्रबंधक रबी जायसवाल लड़की को पुनः अपने साथ उठा ले गया। पीड़ित शिवमंगल का कहना है कि अगर पुलिस पहली बार में ही आरोपी की गिरफ्तारी कर जेल भेज दिया होता तो दोबारा मेरी पुत्री का अपहरण न होता। इस बाबत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रयागराज से न्याय की गुहार लगाई है। लड़की के पिता ने आशंका जताई है कि अगर शीघ्र पुलिस मामले में कोई ठोस कार्यवाही नहीं करती तो मेरी पुत्री की हत्या भी हो सकती है।




