छोटी किन्नर के आरोपों को बेबुनियाद बताया- कौशल्या नंद गिरी उर्फ टीना मा

मुझे बदनाम करने की साजिश की जा रही है- कौशल्या नंदगिरी टीना मां
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज किन्नरों के दो गुटों में हुई मारपीट के बाद प्रत्यारोप और आरोपों का दौर शुरू हो गया है । वही किन्नर अखाड़ा की प्रदेश अध्यक्ष कौशल्या नंद गिरी उर्फ टीना मा ने किन्नर अखाड़ा की महामंडलेश्वर कल्याणी नंद गिरी उर्फ छोटी किन्नर के आरोपों को बेबुनियाद बताया है उन्होंने कहा कि मुझे बदनाम करने की साजिश की जा रही है और उनका कहना है कि एक ऑडियो भी उन्हें मिला है। जिसमें छोटी किन्नर साजिश के तहत फंसाने की बात कही और उनको फर्जी मुकदमे में फंसाने की बात भी कहीं गई है। वही टीना मां का यह भी कहना है कि मामला कुछ और है दोनों ही चेले हमारे ही संरक्षण में रहा करते थे। लेकिन चोरी के इल्जाम में उसको जब मैं घर से निकाला तो वह छोटी किन्नर के साथ मिलकर मुझे बदनाम करने का प्रयास कर रही है । मेरे गुरु के घर आकर मेरे चेलों के साथ मारपीट भी की और उल्टा फसाने के लिए झूठी रिपोर्ट लिखाने की कोशिश की जा रही है।



