Latestप्रदेश

सीएम योगी के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट, मचा बवाल…

 

बिजनौर। सीएम योगी आदित्यनाथ के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट करने से पूरे इलाके में बवाल मच गया है।

थाना कोतवाली शहर में सीएम योगी के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

पुलिस ने इस पोस्ट को लेकर आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। साथ ही इस आपतिजनक पोस्ट करने वाले युवक और ग्रुप एडमिन के बारे में पुलिस को व्हाट्सअप पोस्ट भी वादी द्वारा थाने में दिया गया है।*

सड़क पर उतरने की धमकी

हिन्दू युवा वाहनी के बिजनौर जिला अध्यक्ष नीरज विश्नोई की तहरीर पर सीएम योगी आदित्यनाथ के इस आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर शहर बिजनौर कोतवाली में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। उन्होंने कहा कि इस पोस्ट को लेकर हिन्दू युवा वाहिनी संगठन में काफी रोष है।

संगठन के जिला मंत्री ने बताया कि इस पोस्ट को लेकर हिन्दू की भावना को तकलीफ पहुंचाने का काम एक सम्प्रदाय के युवक द्वारा किया गया है। साथ ही प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ की छवि को धूमिल करने का काम किया गया है। अगर इस प्रकरण को लेकर पुलिस जल्द आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं करती है, तो हम सड़क पर उतरकर पुलिस को कार्रवाई करने के लिए मजबूर कर देंगे।

आईटी एक्ट में दर्ज हुआ केस

हम आपको बतादें कि ये आपत्तिजनक पोस्ट प्रदेश के सीएम योगीनाथ के खिलाफ किया गया है। जानकारी के मुताबिक, ठाकुर द्वारा चैयरमेन के ग्रुप पर यह पोस्ट किया गया था। इस पोस्ट को लेकर बिजनौर के हिन्दूयुवा वाहनी के जिलाध्यक्ष नीरज विश्नोई ने पोस्ट करने वाले अब्दुल मन्नान के खिलाफ बिजनौर थाना कोतवाली शहर में तहरीर दी थी। इस तहरीर और आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर बिजनौर थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह धामा ने बताया कि तहरीर के आधार पर पुलिस ने आईटी एक्ट की धारा 164/18, 295ए व 66 आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पोस्ट को लेकर पुलिस जांच में जुट गई है। उन्होंने कहा कि जल्द ही इस पूरे मामले की छानबीन कर कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button