Latest

तपस्वी नगर पहुंचे महामंडलेश्वर श्रीराम संतोष दास भव्य स्वागत

विशाल अन्नक्षेत्र शुरू, बसंत पंचमी से शुरु होगी धुना तपस्या

(अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। अखिल भारतीय श्री पंच तेराह भाई त्यागी खाक चौक वासुदेव घाट अयोध्या के महामंडलेश्वर श्री श्री 108 महंत श्री रामसंतोष दास जी महराज का आगमन राजस्थान के कुशीनगर से माघ मेलाक्षेत्र के महावीर मार्ग पर लगे शिविर मे बुधवार को पहुचने पर स्वामी गोपाल महराज के नेतृत्व मे भव्य स्वागत हुआ।
माघ मेला में जहा संस्थाएं जमीन और सुविधा की मनमानी लूट में लगे हुए वह मेला कार्यालय और अफसरों का दिन – रात चक्कर लगाने लगे है। वही खाक चौक के महावीर मार्ग पर गंगा किनारे बसे अखिल भारतीय श्री पंचभाई तेरह त्यागी खाक चौक तपस्वी नगर में संत-महात्मा और मेला क्षेत्र में आने वाले लोगों की सुविधा के लिये अन्न क्षेत्र शुरू हो गया है। यह अन्नक्षेत्र माघी पूर्णिमा तक चलेगा। शिविर के संयोजक स्वामी गोपाल महराज ने बताया कि यह अन्नक्षेत्र पूज्य गुरुदेव महंत श्रीराम संतोष दास महराज की कृपा और आशीर्वाद से चल रहा है। उन्होंने बताया कि हम लोग माघ मेले में तपस्या के लिये आते है न कि मनमानी जमीन और सुविधा की लूट के लिये । उसके लिये बहुत से लोग है। उन्होंने कहा कि बहुत बडा सौभाग्य है कि मानव जन्म मिला है इसका सही उपयोग होना चाहिए तभी मानव जीवन सफल होगा और इससे मुक्ति मिलेगी। उन्होंने कहा कि यह अन्नक्षेत्र सभी लोगों के लिये है जो दिन – रात चलेगा। शिविर में कोरोना से मुक्ति के लिये और विश्व कल्याण के लिये माघ मेले के दौरान श्रीरामार्चा पूजन, हवन और पूजन होगा। पंचमी से लेकर गंगा दशहरा तक धुना तपस्या होगी। इसमें तपस्वी नगर के सभी संत – महात्मा शामिल होते है।

Related Articles

Back to top button