Latest
इच्छाओ पर काबू पाना सच्चा तप- विपुल सागर

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। दिगंबर जैन समाज के चल रहे दसलक्षण पर्व के सातवें दिन गुरुवार को नगर के विभिन्न जैन मंदिरों में उत्तम तप धर्म की पूजा हुई। सुबह मंदिरों में अभिषेक, शांतिधारा, नित नियम पूजन व आरती का आयोजन हुआ। आज की सर्वप्रथम शांति धारा दीपक जैन परिवार एवं आरती श्रीमती निरुपमा रानी परिवार द्वारा की गई। इस मौके पर श्रद्धालुओं ने कोरोना से मुक्ति पाने की प्रार्थना की।तपस्थली में विराजमान मुनिश्री विपुल सागर महाराज ने बताया कि इच्छाओं पर काबू पाना ही सच्चा तप है। स्वाध्याय से विचारों में निर्मलता आती है, मन और विचारों की निर्मलता से इंसान वैराग्य की ओर बढ़ता है। इंद्रियों का गुलाम न होना सबसे बड़ा तप है। राजेश कुमार जैन ने बताया कि कल 30 अगस्त को उत्तम त्याग धर्म की पूजा की जाएगी।


