Latest

महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या मचा कोहराम

मांडा पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

मांडा,प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। मांडा क्षेत्र में एक विवाहिता ने बीती रात फांसी लगाकर जान दे दी,जिससे इलाके में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मांडा के दिघिया चौकी परिक्षेत्र के अंतर्गत बभनी निवासिनी रीता देवी (38) पत्नी रामलखन बीती रात खानपीन के बाद अपने कमरे में सोने चली गयी। इस दौरान विवाहिता ने मध्यरात्रि कमरे में लगे पंखे में प्लास्टिक रस्सी के सहारे फाँसी लगाकर जान दे दी। सुबह दरवाजा न खुलने पर परिजन कमरे से आवाज लगाए,लेकिन दरवाजा नही खुला। वहीं परिजनों ने खिड़की से देखा कि मृतका रीता फांसी के फंदे पर लटकती मिली। उक्त घटना की जानकारी दिघिया पुलिस को दी गयी। सूचना पर दिघिया चौकी प्रभारी नवीन कुमार सिंह मय हमराह घटनास्थल पहुचें। इस दौरान पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए शहर भेज दिया। वहीं उक्त को लेकर परिजनों समेत इलाके में कोहराम मचा रहा।
सूत्रों की माने तो मृतका रीता के पति रामलखन शिमला में रहकर फल का कारोबार करत हैं। वहीं घर पर तीन बच्चे अंजली, अमन व छोटू हैं, जिनका रो रो कर हाल बेहाल हो गया है।

Related Articles

Back to top button