Latestइलाहाबाद समाचार
VIDEO: पोस्ट आफिस कर्मियों ने की अधिवक्ताओं से मारपीट, आक्रोशित वकीलों ने मचाया हंगामा

प्रयागराज। आज दिन में 4:00 बजे जिला अधिवक्ता संघ इलाहाबाद में पोस्ट ऑफिस में वर्तमान वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमित कुमार निगम उनके जूनियर अधिवक्ता रत्नेश शर्मा के ऊपर पोस्ट ऑफिस के कर्मचारियों ने प्राणघातक हमला कर दिया।
दो पक्षों के बीच काफी मारपीट हुई इधर जिला अधिवक्ता संघ के अधिवक्ताओं को मालूम होने पर कचहरी कैंपस में कोहराम मच गया और पोस्ट ऑफिस में तोड़फोड़ और आगजनी होने लगी।

कई गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया गया काफी संख्या में पुलिस बल व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आने पर मामले को किसी तरह शांत कराया गया परंतु अभी भी अधिवक्ता गण काफी आक्रोश में है और पुलिस व अधिवक्ताओं में नोकझोंक जारी है।





