इलाहाबाद समाचार
किन्नर अखाडे के आचार्य महामण्डलेश्वर का आगमन आज, भूमि पूजन 20 को

प्रयागराज। किन्नर अखाडे के आचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी लक्ष्मीनारायण त्रिपाठी महराज दिल्ली से चलकर रविवार की सुबह प्रयागराज एक्सप्रेस से प्रयागराज पहुंच रहे है।
उनके साथ किन्नर अखाडे की उत्तर भारत प्रमुख भवानी मा, अखाडे की प्रभारी पीठाधीश्वर उज्जैन की महंत पवित्रा, कामिनी जी, पुष्पा माई, सहित अन्य प्रमुख पदाधिकारी, संत-महात्मा आ रहे है। सोमवार को मेलाधिकारी सहित अन्य अधिकारियों के साथ बैठक करेगे।
मंगलवार को सुबह 10 बजे मेला क्षेत्र में शिविर के लिये भूमि पूजन होगा। उन्होने बताया कि कुंभ मेले में देवत्व यात्रा (पेशवाई) छह जनवरी को शंकराचार्य आश्रम अलोपीबाग से मेलाक्षेत्र के लिये रवाना होगी।
महराज जी ने बताया कि देश और विदेश से बडी संख्या में किन्नर अखाडे के संत-महात्मा और बडी संख्या में श्रद्धालु शामिल होगे।



