Latestप्रदेश

गर्लफ्रेंड की जरूरतों को पूरा करने के लिए करते थे चोरी, पांच गिरफ्तार

वाराणसी। वाराणसी बडागांव थाना क्षेत्र में हो रहे चोरियो और छिनैतीयो को संज्ञान में लेते हुए पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अमित कुमार व क्षेत्राधिकारी बड़ागांव शफीक अहमद खां को निर्देश करते हुए । बड़ागांव थाना क्षेत्र में हो रही चोरियों और छीनैतीयो पर लगाम लगाने के लिए बड़ागांव थाना अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई और उसी के क्रम में दिनांक 16/2/2018 को लगभग 6:30 बजे शाम को गंगाकला में पांच शातिर मोबाईल चोरों को गिरफ्तार कर लिया गया ।

जिसमे मुखबिर की सूचना पर थाना क्षेत्र के गंगाकला तिराहे स्थित एक बगीचे में 5 लड़के मोबाइल के बंटवारे को लेकर आपस में विवाद कर रहे थे।
मुखबिर की सूचना पर बड़ागांव पुलिस ने थाना अध्यक्ष अनिल सिंह के नेतृत्व में गंगा कला तिराहे स्थित बगीचे को घेराबंदी कर पांच शातिर लुटेरों और चोरों को पकड़ लिया जिनकी की तलाशी करने पर कुल 22  एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद हुआ।

सभी Android मोबाइल लूट और छिनैती और चोरी के हैं। जिसको पकड़े गए शातिर चोरों ने स्वीकार किया। पकड़े गए सभी शातिर चोरों ने बताया कि हम लोग शौक और गर्लफ्रेंड की जरूरतों को पूरा करने के लिए मोबाइल फोन की लूट और छिनैती और चोरी करते थे।

बरामद हुए 22 मोबाइल फोन में से तीन मोबाइल चलते हुए राहगीरों से लूट किए हुए मोबाइल थे। और अन्य मोबाइल चोरी के हैं। ग्रामीण अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि चोरी करने लिए इन लड़कों का मोबाइल चोरी करने का मुख्य स्थान
BHU ट्रामा सेंटर और दीनदयाल अस्पताल के साथ ही आसपास के घर भी होते हैं।

ग्रामीण अधीक्षक अमित कुमार ने खुलासा करते हुए बताया कि जिन भी लोग अपने मोबाइल फोन BHU ट्रामा सेंटर और दीनदयाल अस्पताल से गायब हुए हैं। वह लोग अपने मोबाइल की रसीद के साथ थाना बड़ागांव आकर अपने मोबाइल की शिनाख्त कर कर सकते हैं। मोबाइल चोरी करने वाले गिरोह ने बडागांव पुलिस को सभी इस बात की जानकारी भी दी है । कि अभी दर्जनों की संख्या में उनके बेचे हुए । मोबाइल बनारस, दिल्ली ,मुंबई और दुबई जैसे कुछ बड़े शहरों में लोगों के पास है। जल्द ही बड़ा गांव पुलिस इन मोबाइलों की बरामदगी भी कर लेगी।

पुलिस द्वारा पकड़े गए अभियुक्त (1)- हैदर अली उर्फ छेदी निवासी बीसईपुर बड़ागांव ,( 2)- कृष्ण मोहन ओझा निवासी राज घाट थाना आदमपुर, (3)-प्रमोद मौर्या उर्फ पप्पू निवासी कोइलार कपसेठी, (4)- सूरदास मौर्य निवासी शिवदास मौर्य निवासी कोईलार कपसेठी,( 5)- सचिन राजपूत निवासी कोईलार कपसेठी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button