Latest

प्रयागघाट से चलेंगी इलेक्ट्रिक इंजन वाली ट्रेनें

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। प्रयाग और प्रयागराज संगम के बीच विद्युतीकरण का काम पूरा हो गया है। ऐसे में जल्द ही प्रयागराज संगम (प्रयागघाट) और लखनऊ के मध्य यात्री ट्रेनें इलेक्ट्रिक इंजन से चलने लगेंगी। इसी प्रकार कानपुर-रायबरेली-प्रयागराज संगम रूट की ट्रेनों से डीजल इंजन हटाए जाएंगे। रेलवे संरक्षा आयुक्त 07 सितंबर को प्रयाग और प्रयागराज संगम के बीच ओवरहेड लाइन का परीक्षण करेंगे। परीक्षण के बाद दोनों स्टेशनों के बीच ट्रेनों का संचालन किया जा सकेगा।
प्रयागराज संगम-लखनऊ खंड में रायबरेली और लक्ष्मणपुर के बीच ओवरहेड लाइन बिछ रही है। यह काम पूरा होते ही प्रयागराज और लखनऊ के बीच सभी ट्रेनें इलेक्ट्रिक इंजन से चलने लगेंगी। प्रयाग के स्टेशन अधीक्षक संजय कुमार ने बताया कि प्रयागराज संगम-रायबरेली, ऊंचाहार-कानपुर खंड में कभी भी इलेक्ट्रिक इंजन से ट्रेनें चलाई जा सकती हैं।

Related Articles

Back to top button