Latest

सपा ने ब्लाक प्रमुख एवं जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए आवेदन मांगे

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। समाजवादीपार्टी ने ब्लाक प्रमुख एवं जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए पार्टी की ओर से प्रत्याशी बनाए जाने हेतु आवेदन मांगे हैं।

सपा जिला अध्यक्ष योगेश चन्द्र यादव ने विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि इच्छुक अभ्यर्थी 6 मई दिन बृहस्पतिवार वार से किसी भी दिन पार्टी कार्यालय में आकर निःशुल्क आवेदन पत्र ले सकते हैं और शीघ्र ही इसे भरकर जिला कार्यालय जॉर्ज टाउन में जमा कर दें ताकि उनके आवेदन पर विचार किया जा सके।

जिला अध्यक्ष योगेश चन्द्र यादव ने कहा है कि आवेदक को पार्टी का सक्रिय सदस्य एवं समाजवादी बुलेटिन का आजीवन सदस्य होना जरूरी है।

Related Articles

Back to top button