श्री दारागंज रामलीला कमेटी के तत्वाधान, में हुआ धनुष यज्ञ

( अनंत पांडे ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। प्राचीन रामलीला कमेटी श्री रामलीला कमेटी दारागंज के द्वारा ,सर्वप्रथम कार्यक्रम स्थल को सेनीटाइज कराया ,उसके पश्चात विपरीत परिस्थिति में ,भी अपनी परंपरा और संस्कार को बचाने के लिए सिंगार भवन, में ही कमेटी के लीला, संयोजक पंडित रमेश कुमार मिश्र के निर्देशन में, सर्वप्रथम धनुष यज्ञ का मंचन कराया गया ।जिसमें देश विदेश की राजा रहते हैं मात्र 6 राजा को ही अनुमति प्रदान की गई ।
श्री राम सीता का जय माल व परशुराम लक्ष्मण संवाद
धनुष्य यज्ञ के पश्चात प्रभु श्री राम सीता का जय माल हुआ और पुष्प वर्षा कर जय श्री राम माता जानकी की जय का जयकारा लगा ।जय कारे के बीच ही रौद्र रूप में परशुराम जी का मंच पर आगमन होता है। और वह रौद्र रूप में लक्ष्मण के साथ संवाद करते हैं ।जो बेहद आकर्षक रहा।
उक्त अवसर पर कमेटी के संरक्षक मधु चकहा अध्यक्ष कुल्लू यादव, महामंत्री जितेंद्र गौड़, कोषाध्यक्ष मुन्ना आजाद, उपाध्यक्ष, अरविंद पांडे हीरालाल यादव ,विजय सोनकर काली संयोजक ठाकुर रंजन सिंह राहुल यादव, पंडित धर्मराज पांडे , दिनेश यादव विक्कू निषाद कमेटी के पुरोहित पंडित श्रवण कुमार दुबे पुजारी संजय पाठक आदि लोग सक्रिय रहे।



