Latest

ओम नमः शिवाय हरिद्वार कुंभ में चलाएगा विशाल अन्नक्षेत्र

प्रतिदिन दो से तीन लाख श्रद्धालुओं को दिन – रात खाना खिलाने की हो रही तैयारी

आटा गूंथने, सब्जी काटने व कचौडी – पूडी बनेगी मशीन से

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार) । तीर्थराज प्रयाग में लगने वाले माघ मेला , अर्द्ध कुंभ मेला और कुंभ मेला के दौरान सबसे बडा अन्नक्षेत्र चलाने वाली संस्था ओम नमः शिवाय अगले वर्ष -2021 मार्च में हरिद्वार में लगने वाले कुंभ मेला में पहली बार विशाल अन्नक्षेत्र चलाने जा रही है। इसकी व्यापक स्तर पर तैयारियां शुरू हो गयी है। आटा मशीन से गूथा जायेगा। सब्जी मशीन से कटेगी और कचौडी – पूडी भी मशीन से बनेगी। प्रतिदिन दो से तीन लाख श्रद्धालुओं को दिन – रात खाना अलग – अलग 12 स्थानों पर खिलाया जायेगा। इसके लिये यूपी सहित अन्य प्रदेशों से संस्था के पांच हजार स्वयंसेवक हरिद्वार चलेगे। संस्था के पूज्य गुरुदेव का कहना है कि सबसे बडी और सच्ची सेवा अन्नक्षेत्र से होती है जिससे कि कोई भूखा न सोने पाये और भूखा न रहे।
ओम नमः शिवाय संस्था की ओर से प्रयागराज, कानपुर , लखनऊ और अयोध्या में वर्षभर सत्संग और विशाल भण्डारा चलता है। ओम नमःशिवाय संस्था प्रयागराज के पूज्य गुरुदेव का कहना है कि पहली बार संस्था की ओर से हरिद्वार में अलग – अलग 12 स्थानों पर माहभर दिन – रात विशाल अन्नक्षेत्र चलेगा। इसकी तैयारियां व्यापक स्तर पर शुरू हो गयी है। हरिद्वार मेला प्रशासन के अफसरों से वार्ता हो गयी है। । गुरुदेव ने समाज के लोगों का आह्वान किया कि सामर्थ्यवान लोग समाज के जरूरतमंद लोगों की आगे बढकर मदद जरूर करें।

Related Articles

Back to top button