डॉक्टर की उपाधि पाने के बाद मेजारोड सहित कई चौराहों पर हुआ जोरदार स्वागत

मेजा,प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। इलाकाई क्षेत्र के कनिगड़ा गांव निवासी एफसीआई सदस्य चन्द्रमोहन सिंह का समर्थकों द्वारा मेजा रोड में जोरदार स्वागत किया गया इसी तरह उनके पैतृक निवास पर जोरदार स्वागत किया गया। उल्लेखनीय है कि बीते 26 जनवरी को राजस्थान के राज्यपाल के द्वारा डाक्टर चन्द्रमोहन सिंह को डाक्टरेट की उपाधि सम्मानित किया गया,वहीं शनिवार को उनके प्रथम मेजा आगमन पर समर्थकों द्वारा मेजारोड,रामनगर,ऊंचडीह, सोनार का तारा, शुकुलपुर सहित उनकेे पैतृक निवास कनिगड़ा गाँव में जोरदार स्वागत किया गया।इस दौरान डॉ. चन्द्रमोहन सिंह ने सर्वप्रथम माता-पिता एवं बड़े भाई का आशीर्वाद प्राप्त किया। उनकी माता ने आरती उतारकर व तिलक लगाकर स्वागत किया।उक्त वार्ता के दौरान डॉ.चन्द्रमोहन सिंह ने अश्रुपूरित नेत्रों से कहा कि जो भी सफलता हासिल हो रही है उसका श्रेय माता पिता एवं बड़े भाई गुरु सिंह के आशीर्वाद से हुई है।आगे कहा कि देश-प्रदेश एवं क्षेत्र का विकास ही मेरी पहली प्राथमिकता है। सदैव समाजसेवा करता हूँ और करता रहूंगा।श्री सिंह के समर्थकों के साथ-साथ गांव मे भी खुशी का माहौल देखा गया।उनके शुभचिंतकों, समर्थकों एवं ग्रामीणों द्वारा बधाई देने का सिलसिला जारी रहा।इस मौके राहुल श्रीवास्तव शैलेश यादव प्रभात दुबे समाजसेवी डब्बू दुबे आशीष शुक्ला,अभिषेक शर्मा माला विवेक श्रीवास्तव,राम नाथ यादव सुब्बा लाल पाल विनय सोनी अमन श्रीवास्तव शिवम चौरसिया,राम नायक अजय दुबे, पवन पाल सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।


