महंत नरेंद्र गिरी के ऊपर लगाए गए आरोपों की निष्पक्षता से जांच की मांग की।

जितेन्द्र तिवारी ने निरंजनी अखाड़े से निष्कासित योग गुरु आनंद गिरी के आरोपों का समर्थन किया
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव जितेन्द्र तिवारी ने निरंजनी अखाड़े से निष्कासित हुए योग गुरु आनंद गिरी महाराज के आरोपों का समर्थन किया। समर्थन करते हुए योग गुरु का उन्होंने मुख्यमंत्री को ट्वीट करते हुए बाघम्बरी मठ के महंत नरेंद्र गिरी के ऊपर लगाए गए आरोपों की निष्पक्षता से जांच की मांग की। प्रदेश महासचिव युवक कांग्रेस जितेन्द्र तिवारी ने बताया की ये सत्य है की कई शिष्यों के आलिशान मकान और गाड़ियां हैं। चाकघाट के पास घुड़िहा गोदामा गाँव जाकर मिडिया या अधिकारी जा कर जांच कर ले। मैंने भी देखा है। ये एक मात्र उदाहरण है। अगर पूज्य संत आनंद गिरी जी ये कह रहे की किसी और का हाँथ है। तो ऐसा कौन सा बड़ा नाम है जिसके दबाव में ये अन्याय हो रहा। ये सार्वजानिक होना चाहिए। जिससे हमारे हिन्दू धर्म की रक्षा हो सके।



