Latest

बीएएलएलबी टाॅपर को मिलेगा गोल्ड मेडल

पुरा छात्र व न्यायमूर्ति सुधीर नारायण ने की पहल

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। इलाहाबाद विश्वविद्यालय में बीएएलएलबी (पांच वर्षीय एलएलबी) में सर्वाधिक अंक पाने वाले मेधावी को गोल्ड मेडल दिया जाएगा। इविवि से वर्ष 1962 में एलएलबी की डिग्री हासिल करने वाले न्यायमूर्ति सुधीर नारायण ने इसके लिए पहल की है। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय को एक लाख रुपये का ड्राफ्ट सौंपा है।
न्यायमूर्ति सुधीर नारायण ने 1962 में इविवि से एलएलबी की डिग्री हासिल की थी। उन्होंने इविवि से ही स्नातक, एमए और चित्रकला विभाग से दो साल का फ्रेंच भाषा में डिप्लोमा प्राप्त किया। वर्ष 1963 से 1992 तक इलाहाबाद हाईकोर्ट में वकालत की। 1992 में हाईकोर्ट में न्यायाधीश नियुक्त हुए और 2003 में सेवानिवृत्त हो गए। 2002 में कावेरी जल विवाद प्राधिकरण के सदस्य नियुक्त हुए।
इविवि की ओर से विधि और कला क्षेत्र में उत्कृष्टता के लिए न्यायमूर्ति सुधीर नारायण वर्ष 2018 में सम्मानित किए गए थे। कुलपति प्रो. आरआर तिवारी, रजिस्ट्रार प्रो. एनके शुक्ल, वित्त अधिकारी एसके मिश्र, चीफ प्रॉक्टर प्रो. आरके उपाध्याय, डीएसडब्ल्यू प्रो. केपी सिंह, विधि डीन प्रो. आरके चैबे, विभागध्यक्ष प्रो. जेएस सिंह ने न्यायमूर्ति के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Related Articles

Back to top button