Latest

सांस्क्रतिक कार्यक्रमों के मध्य राष्ट्रीय खादी तथा ग्रामोद्योग प्रदर्शनी प्रारम्भ

इलाहाबाद, (अनुुराग शुक्ला)। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी उप्र खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के सौजन्य से परेड ग्राउन्ड त्रिवेणी रोड किले के सामने इलाहाबाद में ‘‘राष्ट्रीय खादी तथा ग्रामोद्योग प्रदर्शनी माघ मेला 2018‘‘ आयोजित किया जा रहा है। जो एक माह लगातार चलेगा।

इस प्रदर्शनी में उत्तर-प्रदेश के अतिरिक्त अन्य प्रदेशो जैसे- जम्मू कश्मीर, बिहार, झारखण्ड, पश्चिम बंगाल, उत्तराखण्ड, मध्य प्रदेश एवं राजस्थान आदि स्थानों से खादी एवं ग्रामोद्योगी इकाईयों द्वारा प्रतिभाग किया गया है, जिसमे टसर-सिल्क, मटका, कोसा सिल्क, गरद, मूगां सिल्क, कटिया से साथ-साथ कश्मीर के हस्तशिल्प सूती ऊनी एवं पश्मीना शाल तथा उत्तराखण्ड के थुलमा, चटका , नन्दां एवं अन्य ऊनी वस्त्र, मधुबनी बिहार की मसलिन खादी, पश्चिम बगांल की चन्देरी साडी, बीकानेरी नमकीन इत्यादि विभिन्न प्रकार के खादी एवं ग्रामोद्योगी उत्पादों का प्रदर्शन किया गया जो पूरे प्रदर्शनी अवधि मे विशेष आकषर्ण का केन्द्र बना हुआ है।

आज यहाँ  आयोजित राष्ट्रीय खादी एवं ग्रामोद्योग प्रदर्शनी में जादूगर मो. जब्बार ’ कृष्णा मैजिक वल्र्ड ग्रुप ‘ इलाहाबाद द्वारा मैजिक शो प्रस्तुत किया गया।

प्रदर्शनी स्थल का सांस्कृतिक पंडाल खचाखच भरा हुआ था। मैजिक शो कार्यक्रम देखकर जन समुदाय रोमांचित हो गया, तालियों की गड़गडाहट से पूरा पंडाल गूंज रहा था।

जन समुदाय द्वारा भव्य प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया एवं अपनी-अपनी आवश्यकताओं को देखते हुए खादी की खरीददारी की गयी।

प्रदर्शनी में श्री अभय कुमार त्रिपाठी, परिक्षेत्रीय ग्रामोद्योग अधिकारी, राम औतार यादव, जिला ग्रामोद्योग अधिकारी व मो. कमर, लालजी घुरिया, मनीष कुमार, सुनील कुमार, मो0 खालिद, गिरजा शंकर पाण्डे, दिनेश कुमार दुबे, रामलाल आदि उपस्थित रहे।
प्राप्त आकड़ों के अनुसार दिनांक-30-01-2018 तक प्रदर्शनी की खादी बिक्री रु0176.25 लाख तथा ग्रामोद्योगी वस्तुओं की बिक्री रु0 20.65 लाख एवं कुल रु0 196.90 लाख रही। यह प्रदर्शनी 12 फरवरी 2018 तक माघ मेला का आकर्षण का केन्द्र बनी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button