Latest

6 लोगो के खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। विभिन्न क्षेत्रों के रहने वाले छह लोगों के खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई हो रही है। एसएसपी ने इसकी रिपोर्ट डीएम को भेजी है। विशाल गुप्ता निवासी खलासी लाइन थाना कीडगंज, विकाश जायसवाल निवासी खलासी लाइन थाना कीडगंज, बब्लू प्रजापति न्यू बैरहना थाना कीडगंज, विभोर नारायण सिंह निवासी माधोपुर खरकौनी नैनी, संजय जायसवाल निवासी चकरघुनाथ नैनी, लाल बहादुर निवासी मछली गेट चकराना तिवारी थाना नैनी के खिलाफ गुंडा अधिनियम के तहत कार्रवाई करने के बाद इन्हें जिला बदर करने की कार्रवाई की जा रही है। वहीं सुनील कुमार निवासी शहबाजपुर बभनौटी थाना मऊआइमा, लवकुश कुमार निवासी सकरामऊ थाना मऊआइमा, राजू टेलर निवासी ग्राम सिसई सिपाह थाना मऊआइमा, शोएब उर्फ जोसेफ निवासी दुबाही थाना मऊआइमा के खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई की गई है।

Related Articles

Back to top button