Latest

वृद्ध की गोली मारकर हत्या

प्रयागराज( अनुराग दर्शन समाचार )। नैनी कोतवाली थाना क्षेत्र के काजीपुर मोहल्ले में मंगलवार की सुबह एक वृद्ध की घर के अन्दर गोली मारकर हत्या कर दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

नैनी कोतवाली के काजीपुर निवासी बनारसी लाल (63) लिपिक के पद से सेवानिवृत्त होने के बाद अपने बेटे दीपक वर्मा और बहू के साथ रहता था। सोमवार की रात भोजन करने के बाद वृद्ध अपने दूसरे तल स्थित कमरे में सोने चला गया। रात में बनारसी लाल को किसी ने गोली मारकर हत्या कर दी। मंगलवार सुबह जब वारदात की जानकारी हुई तो उसके बेटे ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। अपर पुलिस अधीक्षक यमुनापार सौरभ दीक्षित ने बताया कि मृतक के बेटे दीपक की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button