Latest

रीता बहुगुणा जोशी के स्वस्थ होने के लिए हुआ हवन।

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। प्रयागराज की लोकप्रिय जनप्रिय सांसद श्रीमती दीदी डाक्टर रीता बहुगुणा जोशी जी के उत्तम स्वास्थ्य के लिए किया गया महादेव का पूजन व हवन।
प्रयागराज की लोकप्रिय जनप्रिय सांसद श्रीमती रीता बहुगुणा जोशी जी को कोरोनावायरस ने अपने चपेट में ले लिया है। उनके उत्तम स्वास्थ्य के लिए प्रयाग के प्रधान तीर्थ पुरोहित एवं भाजपा नेता पं. अमितराज वैध के निर्देशन में भाजपा के महानगर अध्यक्ष श्री गणेश केसरवानी ने महानगर के पदाधिकारियों के साथ यमुना बैंक रोड स्थित ओम्कारेश्वर मंदिर में सुबह ११ बजे भगवान महादेव का पूजन आराधना के पश्चात हवन करके प्रयागराज की लोकप्रिय सांसद श्रीमती रीता बहुगुणा जोशी जी के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की मंगलमय कामना की और भगवान की आरती उतारी। इस पर भाजपा महानगर के समस्त पदाधिकारी व कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपाध्यक्ष प्रमोद जायसवाल, श्रवण कुमार शर्मा, राजेश केसरवानी घुरेलाल निषाद राजेश विश्वकर्मा गिरजेश मिश्रा बृजेश मिश्रा आर के द्विवेदी उपमा श्रीवास्तव राजेश मिश्रा सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button