भाजपा लोकतन्त्र की मर्यादा को तार तार कर रही – प्रो. बी पाण्डेय

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। समाजवादीपार्टी शिक्षक सभा के नव नियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व कुलपति प्रो बी. पाण्डेय का आज पहली बार प्रयागराज आगमन पर सपा कार्यकर्ताओं ने सादगीपूर्ण ढंग से उनका स्वागत एवं अभिनन्दन किया l राष्ट्रीय शोक के चलते पार्टी के जिला कार्यालय जॉर्ज टाउन में आयोजित अभिनन्दन समारोह स्थगित कर दिया गया l सपा शिक्षक सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो पाण्डेय स्थानीय सपा नेता श्री रावेंद्र मिश्रा “रवि “के आवास पर पहुंचे जहां पार्टी के जिला अध्यक्ष योगेश चन्द्र यादव, स्नातक निर्वाचन प्रत्याशी डॉ मान सिंह यादव, सहित पार्टी के नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सादर अभिवादन कर उनका स्वागत किया l
इस मौके पर पार्टी जनों से रूबरू प्रो पाण्डेय ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार अपने तानाशाही रवैये से लोकतन्त्र की मर्यादाओं को तार – तार कर रही है l न्यायपालिका, सी बी आई. रिजर्व बैंक, मे हस्तक्षेप आम चर्चा में है l कानून व्यवस्था पूरी तरह से फेल हो चुकी है l हर वर्ग परेशान और हताश है l
प्रो पाण्डेय ने कहा कि आगामी दिनों में सपा की सरकार बनाने के लिए समाज के बुद्धिजीवियों को आगे आकर किसानों, नौजवानों, व्यापारियों, सहित सभी वर्गों के लोगों को संगठित कर संघर्ष करना होगा l उन्होंने कहा कि भाजपा अपने पापों के बोझ तले दब कर चूर हो जाएगी l अपने पूर्व वर्ती सरकार में किए गए सर्व हित के कार्यो से सपा की छवि आम जनता में आज भी बेहतर है l छात्रों, नौजवानों को तकनीक से लैस करने के लिए लैपटॉप, बेरोजगारी दूर करने के लिए लाखों की संख्या में नौकारियों, समाजवादी पेंशन, एम्बुलेंस, सड़कें, मेडिकल कॉलेज आदि ऐसे तमाम कार्य किए गए जिनका फीता वर्तमान भाजपा सरकार के लोग काट कर वाहवाही लूट रहे हैं l प्रो. बी. पाण्डेय ने कहा कि भाजपा का छल, प्रपंच का राज खुल गया है l प्रदेश की जनता आने वाले चुनाव में सबक सिखाएगी l इस मौके पर जिलाध्यक्ष योगेश चन्द्र यादव, डॉ मान सिंह यादव, आशुतोष मिश्रा, पूर्व प्रमुख संदीप यादव, रावेंद्र मिश्रा “रवि “, दान बहादुर मधुर, डॉ एस पी सिंह पटेल , कुलदीप यादव, हृदय लाल मौर्य, कुलदीप यादव, संदेश यादव, आर एन यादव, संतलाल वर्मा, आदि मौजूद रहे l


