Latest

दो असलहा तस्कर गिरफ्तार एसओजी व लालापुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। असलहा तस्कर गैंग का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। एसओजी यमुनापार और लालापुर पुलिस की कार्रवाई में गिरफ्तार बदमाशों के पास से 10 तमंचे और 13 कारतूस व चोरी की बाइक भी बरामद हुई है। गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
एसओजी को जानकारी मिली कि दो बदमाश मऊ की तरफ से शंकरगढ़- प्रतापपुर मार्ग से गुजरने वाले हैं। दोनों असलहों की तस्करी करते हैं। सूचना पाकर एसओजी और लालापुर एसओ अमित कुमार राय ने उक्त मार्ग पर घेराबंदी कर दी। कुछ ही देर में बाइक सवार दोनों बदमाश वहां पहुंचे तो पुलिस टीम ने पकड़ लिया।
गिरफ्तार बदमाश फैज उर्फ फज्जू निवासी गौसनगर करेली व मंगला पासी निवासी खाई करछना हैं। दोनों के खिलाफ विभिन्न थानों में पहले से ही कई मुकदमे दर्ज हैं। पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे तीन से लेकर दस हजार रुपये में वह असलहा बेचते थे। उन्होंने अपने गिरोह के कुछ सदस्यों के नाम बताए हैं, जिनकी तलाश में दबिश दी जा रही है।

Related Articles

Back to top button