Latest

चार सौ के आंकड़े को पार पहुंचा संक्रमण का ग्राफ

एक दिन में मिले कोरोना संक्रमण के रिकार्ड 403 नए मामले

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। कोरोना वायरस के संक्रमण का ग्राफ अब चार सौ के आंकड़े को पार गया है। जिले में शुक्रवार को पिछले सभी रिकार्ड टूट गए। चैबीस घंटे में 403 नए कोरोना पॉजिटिव केस मिलने से स्वास्थ्य व प्रशासनिक महकमे में हड़कंप हैं। कोरोना संक्रमण के तेजी बढ़ रहे मामलों को देखते हुए कहा जा सकता है कि सितंबर माह में विशेष सतर्कता बरतने की दरकार है।
जनपद में कोरोना मरीजों की कुल संख्या 11 हजार के भी पार पहुंच गई है। इसी तरह 24 घंटे में तीन कोरोना मरीजों की जान चली गई है, अब कोरोना से मरने वालों की संख्या 168 हो गई। हर गली, हर मोहल्ले में कोरोना पॉजिटिव केस मिल रहे हैं। फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन न करना और मास्क नहीं पहनना इसकी एक बड़ी वजह मानी जा रही है।
पॉजिटिव के साथ निगेटिव होने वाले मरीजों की संख्या भी ज्यादा है। अस्पताल के बजाय होम आइसोलेशन में वाले मरीज ज्यादा तेजी से ठीक हो रहे हैं। अस्पतालों से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 3754 है तथा होम आइसोलेशन में रहने वाले मरीजों की संख्या 2794 है। अब तक कुल 8134 मरीजों ने कोरोना को मात देने में सफलता हासिल की है।

Related Articles

Back to top button