41 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ 38 कुंटल लहन नस्ट

चौकी प्रभारी भारतगंज विनय कुमार सिंह के चार्ज संभालने के बाद से ही लगातार अवैध कारोबारियों पर कार्रवाई हो रही है
मांडा,पृयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। भारतगंज चौकी क्षेत्र के महेवा कला गांव से चौकी प्रभारी भारतगंज बिनय कुमार सिंह ने आबकारी पुलिस कर्मियों के साथ मिलकर 41 लीटर अवैध शराब बरामद की व 38 कुंतल लहन नष्ट कर आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की शुक्रवार देर साम आबकारी इंस्पेक्टर मैथिली शरण सिंह व आबकारी निरीक्षक इंद्रजीत गर्ग अमित श्रीवास्तव सिपाही बिपिन बिहारी सुशील कुमार पाल दरोगा यादव के साथ चौकी प्रभारी भारतगंज बिनय कुमार सिंह ने पुलिस कर्मियों के साथ क्षेत्र के महेवा कला गांव से देर शाम शुक्रवार को दबिश देकर 41 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को आबकारी की टीम व भारतगंज पुलिस चौकी की टीम ने बड़ी सफलता प्राप्त की है अर्जुन सोनकर के घर से 10 लीटर, संतोष कुमार सोनकर के घर से 6 लीटर, बनवारी सोनकर के घर से 15 लीटर तथा रमेश सोनकर के घर से 10 लीटर अवैध शराब बरामद किया। चारों आरोपी घर से फरार हो गये, जिनके खिलाफ थाने में आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। टीम ने चारों के घर से कुल 38 कुंतल लहन भी नष्ट किया मामले प्रभारी थाना अध्यक्ष संजय भारद्वाज ने बताया कि शुक्रवार को भारतगंज चौकी की टीम ने बड़ी सफलता प्राप्त की है और हमारा अवैध कारोबारियों पर इसी तरह कार्रवाई चलती रहेगी



