उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के आवाहन पर मंडी शुल्क का विरोध प्रदर्शन

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )।उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के आवाहन पर मंडी शुल्क के विरोध में प्रयागराज जिला महानगर उद्योग व्यापार मंडल इलाहाबाद गल्ला तिलहन व्यापार मंडल प्रयाग किराना एसोसिएशन ने मंडी शुल्क का पुतला जिला प्रभारी राजकुमार केसरवानी जिला उपाध्यक्ष प्रशांत पांडे राजीव तिवारी के नेतृत्व में दहन किया कार्यक्रम के उपरांत बोलते हुए जिला अध्यक्ष सुशांत केसरवानी ने कहा कि किसान कानून के वापस होने के बाद व्यापारियों के ऊपर मंडी शुल्क पुनः लागू कर दिया गया है जिसको व्यापारी किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं करेगा गल्ला तिलहन व्यापार मंडल के अध्यक्ष सतीश चंद केसरवानी व महामंत्री राजकुमार सभानी ने कहा कि यह कानून लागू हो जाने के बाद से अफसरशाही और भ्रष्टाचार होना चालू हो जाएगा। जिसको व्यापारी बर्दाश्त नहीं कर पाएगा प्रयाग किराना एसोसिएशन के अध्यक्ष गिरधारी लाल अग्रवाल और महामंत्री आलोक केसरवानी ने कहा कि व्यापार पहले से ही चौपट है। इस स्थिति में पुनः इस कानून के आने से व्यापारियों को कारोबार करने में और दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। कार्यक्रम के उपरांत हुई बैठक जिसका संचालन युवा अध्यक्ष नमन ज्योत सिंह/ महामंत्री सुमित सिंह बागी ने किया जिसमे की प्रयागराज जिला महानगर उद्योग व्यापार मंडल, इलाहाबाद गल्ला तिलहन व्यापार मंडल ,प्रयाग किराना एसोसिएशन व अन्य संगठनों ने गल्ला तिलहन ,किराना ,लकड़ी और मेंथा के कारोबारी से मिलकर यह निर्णय लेंगे कि 7 तारीख को बंदी किया जाए। आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से सतीश चंद केसरवानी सुशांत केसरवानी राजीव कृष्ण श्रीवास्तव राजकुमार सुभानी रमेश चंद्र केसरवानी अजय केसरवानी अन्नु केसरवानी अनूप वर्मा मनीष कुमार गुप्ता राजेश केसरवानी गया प्रसाद केसरवानी देवप्रयाग केसरवानी शिव मूरत गुप्ता मनोज जायसवाल विमल कुमार जयसवाल गोपाल जी केसरवानी दिनेश राजकुमार केसरवानी ननकुलाल केसरवानी नीरज अग्रवाल कार्तिकेय केसरवानी बच्चे लाल केसरवानी आदि प्रमुख रूप से रहे। धन्यवाद ज्ञापन संगठन मंत्री विशाल वर्मा ने किया।



