भारतीय संस्कृति में गुरुओं का सर्वश्रेष्ठ स्थान रहा है – गणेश केसरवानी

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। शिक्षक दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी सिविल लाइन मंडल के द्वारा आयोजित शिक्षक सम्मान कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के महानगर अध्यक्ष श्री गणेश केसरवानी जी ने सर्वप्रथम भारत रत्न डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षकों को अंगवस्त्रम माल्यार्पण एवं भारत रत्न डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की सचित्र भेंट कर उनका सम्मान किया इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हमारी भारतीय संस्कृति में गुरुओं का सदैव सम्मान रहा है एवं सर्वश्रेष्ठ स्थान रहा है ईश्वर से भी बढ़कर गुरुओं की जहां पूजा होती है वह भारत देश हमारा क्योंकि शिक्षक ही समाज का एक सच्चा मार्गदर्शन होता है जो ज्ञान के प्रकाश से अंधकार को दूर करता है इसलिए हम सब को अपने जीवन में शिक्षकों का सम्मान सदैव करना चाहिए
इस अवसर पर पूर्व उपमहापौर श्री मुरारी लाल अग्रवाल जी ने कहा की शिक्षक के बगैर जीवन अंधकार में हो जाता है । इस अवसर पर श्री बृजेश मिश्रा अशोक मालवीय को सम्मानित किया गया कार्यक्रम का संचालन पूर्व पार्षद भोलानाथ तिवारी जी ने किया एवं धन्यवाद समापन मंडल अध्यक्ष विजय श्रीवास्तव जी ने किया
सम्मान समारोह में मुख्य रूप से गिरि बाबा बृजेश मिश्रा, राजेश केसरवानी पूर्व पार्षद नटवरलाल भारती ,विवेक अग्रवाल ,सचिन जायसवाल अनिल भट्ट ,बृजेश श्रीवास्तव, दिलीप केसरवानी अमर सिंह महेंद्र तिवारी श्याम प्रकाश पांडे आदि मंडल के सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे




