Latest

सीधी भर्ती के लिए मांगा ऑनलाइन आवेदन

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने प्रदेश सरकार के विभिन्न विभागों में रिक्त दस प्रकार के पदों पर सीधी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शनिवार से शुरू हो गई है। सीधी भर्ती का विज्ञापन यूपीपीएससी की वेबसाइट पर अपलोड है। आवेदन 10 अक्टूबर तक किए जा सकते हैं। यूपीपीएससी सचिव जगदीश के अनुसार सीधी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले प्रतियोगी एक अक्टूबर तक फीस जमा कर सकते हैं।
सीधी भर्ती में उत्तर प्रदेश सचिवालय के विधायी विभाग में विधीक्षण अधिकारी, पशुपालन विभाग में पशु चिकित्सा अधिकारी, भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग में खान अधिकारी, चिकित्सा शिक्षा विभाग (एलोपैथ) में सहायक आचार्य (विभिन्न विशिष्टता), चिकित्सा शिक्षा विभाग (एलोपैथ) में प्रधानाचार्य, कर्मचारी राज्य बीमा योजना में चिकित्साधिकारी (एलोपैथ), सार्वजनिक उद्यम ब्यूरो में संयुक्त निदेशक और उपनिदेशक, नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग में अभियंता जिला पंचायत का पद शामिल है।
यूपीपीएससी की सीधी भर्ती के लिए सिर्फ ऑनलाइन आवेदन ही लिए जाएंगे। प्रक्रिया शनिवार से शुरू हो गई है। आयोग ने अपने विज्ञापन में स्पष्ट किया है कि आवेदन केवल ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे। अपूर्ण ऑनलाइन आवेदन पत्र निरस्त कर दिए जाएंगे और इस संबंध में कोई भी प्रत्यावेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। उद्यान व खाद्य प्रसंस्करण विभाग में शोध अधिकारी श्रेणी दो के एक पद के लिए इंटरव्यू 18 सितंबर को होगा।

Related Articles

Back to top button