डिजिटल ई बुक कार्यकर्ताओं की मेहनत की प्रामाणिकता सिद्ध करेगी – गणेश केसरवानी

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। भारतीय जनता पार्टी जमुना पट्टी मंडल के द्वारा आयोजित श्री सुभाष चंद्र बोस पूर्व माध्यमिक विद्यालय नुमाया डाई करेहदा में वन विहार कार्यकर्ता मिलन के कार्यक्रम में भाजपा महानगर अध्यक्ष श्री गणेश केसरवानी जी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के संघर्ष के बल पर कि आज भारतीय जनता पार्टी शिफर से शिखर स्थान तक पहुंची है जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता उन्हीं के बल पर आज भारतीय जनता पार्टी की सरकार प्रदेश एवं देश में बनी है और जिस उद्देश्य के साथ भाजपा का उदय हुआ था उन उद्देश्यों की पूर्ति हो रही है और आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिस प्रकार से अपनी जान की परवाह न करते हुए लॉकडाउन के अंतर्गत समाज की सेवा की है उसकी जितनी प्रशंसा की जाए कम है कार्यकर्ताओं के द्वारा किए गए सेवा कार्यों को लेकर के आज लखनऊ में डिजिटल ई बुक का उद्घाटन किया जा रहा है जिसका हम सब अभिनंदन करते हैं क्योंकि डिजिटल ई बुक कार्यकर्ताओं की मेहनत की प्रामाणिकता सिद्ध करेगी और आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने डिजिटल ई बुक के माध्यम से कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन ही नहीं बल्कि उनका सम्मान और गौरव बढ़ाने का कार्य किया है और आने वाली पीढ़ी के लिए एक प्रेरणादाई होगी कार्यक्रम का संचालन ज्ञान बाबू केसरवानी जी ने किया वन विहार किस कार्यक्रम में मुख्य रूप से वरुण केसरवानी, राजेश केसरवानी, रामलोचन साहू, विवेक अग्रवाल ,राजेश सिंह ,ज्ञान बाबू केसरवानी, दीपमाला श्रीवास्तव ,अनिल केसरवानी ,श्याम प्रकाश पांडे, आदि मंडल के सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे


