Latest

दिल्ली की राह अब और आसान दर्जनभर शहरों के लिए मिली कनेक्टिंग फ्लाइट

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। प्रयागराज से दिल्ली की राह अब और आसान हो गई है। दिल्ली जाने वाले लोग अब सुबह भी फ्लाइट से जा सकेंगे। सोमवार से दिल्ली के लिए सुबह नौ बजे फ्लाइट शुरू हो गई है। अभी यह फ्लाइट सप्ताह में चार दिन रहेगी। यात्रियों की संख्या बढ़ने पर इसे सातों दिन नियमित किया जाएगा। प्रयागराज से नई दिल्ली के लिए सुबह की फ्लाइट शुरू करने की मांग काफी समय से हो रही थी, जो अब जाकर पूरी हो रही है।
प्रयागराज से दिल्ली के लिए दो फ्लाइट हैं। अब तक एयर इंडिया की फ्लाइट शाम को 4ः30 बजे थी। यह यात्रियों के अनुकूल नहीं थी। इसे सुबह चलवाने की मांग की जा रही थी। एयर इंडिया ने यात्रियों की मांग को देखते हुए इसे नौ बजे कर दिया है। सोमवार से सुबह 6ः45 बजे दिल्ली से विमान प्रयागराज के लिए उड़ान भरेगा। 8ः30 बजे यहां पहुंच जाएगा। नौ बजे यह विमान वापस दिल्ली के लिए रवाना होगा। अभी यह सेवा सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार को रहेगी। इससे यात्रियों को मुंबई, पुणे, देहरादून, बड़ोदरा, सूरत, चंडीगढ़, पठानकोट, लुधियाना, बीकानेर, अहमदाबाद, हैदराबाद, चेन्नई, कोचीन, बेंगलुरू आदि के लिए कनेक्टिंग फ्लाइट मिल जाएगी।

Related Articles

Back to top button