Latest

सौ शय्या अस्पताल नही बना तो 2022 में वोट का करेंगे बहिस्कार -डीएम सिंह गहरवार

 

युवा अपने मूलभूत अधिकार के लिए आए आगे,जन प्रतिनिधि अपना कर्तव्य समझे

भदोही (अनुराग दर्शन समाचार )। आज भदोही नगर में जनपद में युवा नेता डीएम सिंह गहरवार द्वारा 15 अगस्त से जिला अस्पताल के निर्माण से संबंधित तथा स्वास्थ्य व्यवस्था के सुधार के लिए बृहद हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा था । जिसका समापन आज फूलन देवी चौराहे से सैकड़ों युवाओं के साथ तिरंगा यात्रा निकाल कर नारे बाजी करते हुए पदयात्रा करके गगन भेदी नारो जिसमे अस्पताल नही तो वोट नहीं ,,हमे हमारा अधिकार चाहिए ,क्लीनिक नही अस्पताल चाहिए जैसे नारे लगाते हुए युवा पदयात्रा करते हुए अज़ीमुल्ला चौराहे पर मनचस्थ कार्यक्रम करके कार्यक्रम का समापन किया जिसमे डीएम सिंह गहरवार ने अपने संबोधन में कहा कि जन प्रतिनिधि अपना कर्तव्य समझे और जिले के विकास में अपना योगदान दे अन्यथा बहिस्कर के शिकार हो जाएंगे।इस मौके पर भारी संख्या में जनता सहित मुख्य रूप से पूर्व पुलिस अधिकारी विकास सिंह , ओम सिंह ,प्रधान राजेश बिंद इब्राहिम ,हसीब , आतिफ, सत्य प्रकाश,ओम प्रकाश तिवारी शुशील पाठक ,पंकज शुक्ला मानवेंद्र पांडेय,शशि पासी, प्रवीण पाण्डेय,रोहित दुबे,लवकेश सिंह,सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे । संचालन किशन सिंह ने किया।

Related Articles

Back to top button