“अगस्त क्रांति की समाजवादी दिशा” पत्रक व लाल टोपी पहना कर सपा के समर्थन की अपील की

मेजा प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। कई दिनों से लगातार पत्रक वितरण के क्रम मे आज समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता नरेन्द्र सिंह ने मेजा क्षेत्र के कई बुद्धिजीवियों, प्रधानों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, तथा युवाओं से मिलकर प्रदेश में पुनःश्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के लिए “अगस्त क्रांति की समाजवादी दिशा” पत्रक सौंपकर तथा लाल टोपी पहना कर सपा के समर्थन की अपील की l मेजा क्षेत्र के कठौली, टिकुरी, समहन, अमिलिया, बलुहा, पंडित का पूरा सहित विभिन्न गाँवों मे भ्रमण करके पत्रक बांट कर 2022 मे समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के लिए सहयोग की अपील की l सपा नेता नरेन्द्र सिंह ने कहा कि देश की विविधता को नष्ट करने की साजिशों के दौर में संवैधानिक मूल्यों को बचाने तथा हर नागरिक का समृद्धि और सुरक्षित जीवन सुनिश्चित करने के लिए सपा कटिबद्ध है l श्री सिंह ने कहा कि भाजपा शासन में आम आदमी को निराश और हताश होना पड़ा है। तमाम वादे कर सत्ता में आने के बाद भाजपा देश में पूंजीवाद को बढ़ावा दे कर, देश की आर्थिक और सामाजिक दशा को तहस-नहस कर रही है l उन्होने सर्व कल्याण के लिए समाजवाद को ही सही रास्ता सुझाया है l
ज्ञात हो कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के निर्देश पर सपा नेता नरेंद्र सिंह द्वारा डिजिटल पत्र की हजारों प्रतियां छपवाई गई हैं जिनका वितरण पूरे जनपद में किया जा रहा है । इस मौके पर सर्व श्री अरूण कुमार शर्मा, प्रेम चंद यादव, सुरेन्द्र निषाद प्रधान,पप्पू तिवारी, रमा शंकर निषाद, सत्यनारायण यादव, हिमांशु कुमार सिंह, संजय शर्मा उर्फ़ गोरेलाल, राम सहाय, संजीव शर्मा, राहुल मिश्रा,रोहित मिश्रा, जयशंकर मिश्रा, मोहन विश्वकर्मा, मृदुल श्रीवास्तव, उमाशंकर प्रजापति, शोभनाथ, करन जैसल, मुन्ना निर्मल, आनन्द शर्मा, रमेश चन्द्र शर्मा आदि रहे।



