Latest

उत्तर प्रदेश उचित दर विक्रेता परिषद का प्रतिनिधिमंडल जिला अध्यक्ष के नेतृत्व उप मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। उत्तर प्रदेश उचित दर विक्रेता परिषद प्रयागराज का प्रतिनिधिमंडल जिला अध्यक्ष रमेश चंद्र पासी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री माननीय केशव प्रसाद मौर्य जी से चंद्रशेखर आजाद सर्किट हाउस में मुलाकात की और अपनी उचित मांगों को लेकर उनसे बात की जिसमें उचित दर विक्रेताओं का 2010 से 2016 तक का परिवहन भाड़ा एवं कोरोना काल में बहुत से हमारे उचित दर विक्रेता भाई बंधुओं की मृत्यु हो गई जिसका आज तक कोई बीमा नहीं हुआ सभी विक्रेताओं का बीमा करवाने की बात की एवं अप्रैल 2021 का परिवहन भाड़ा और मई जून में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के अंतर्गत निशुल्क खाद्यान्न का वितरण के उपरांत भाड़ा एवं कमीशन विक्रेताओं को दिलवाने की बात की ज्ञापन सौंपने वालों में मुख्य रूप से अमला सिंह जिला अध्यक्ष रमेश चंद्र पासी संतोष अग्रहरी सुनील कुमार गुप्ता सत्येंद्र जायसवाल राजेश मिश्रा एवं संजीत अंसारी शंकर सिंह एवं सभी सम्मानित प्रतिनिधिमंडल के सदस्य मौके पर मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button