Latest

बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा इन शिक्षकों को किया सम्मानित

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार) l रानी रेवती देवी सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज ,राजापुर, प्रयागराज के संगीताचार्य एवं मीडिया प्रभारी मनोज गुप्ता की सूचनानुसार विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री बांके बिहारी पांडे सहित विद्यालय के 7 शिक्षकों को बैंक ऑफ बड़ौदा राजापुर शाखा द्वारा आज शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया गया इस अवसर पर बैंक के प्रबंधक एoएनoसिंह ने प्रधानाचार्य बांके बिहारी पांडे, विनय कुमार यादव, प्रेम सागर मिश्र, प्रवीण कुमार तिवारी, अनूप कुमार ,कुंदन कुमार सिंह एवं रामचंद्र मौर्य को अंगवस्त्रम ,माला एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया l इस मौके पर उन्होंने कहा कि यह सम्मान शिक्षक दिवस के अवसर पर ही दिया जाना था लेकिन कुछ कारणवश यह सम्मान आज मैं प्रदान कर रहा हूं और यह सम्मान प्रदान करते हुए मुझे भी सम्मानित होने का अनुभव महसूस हो रहा है विद्यालय के प्रधानाचार्य बांके बिहारी पांडे ने कहा कि किसी भी सम्मान से जिम्मेदारियां और बढ़ जाती हैं तथा आगे और अच्छा करने की प्रेरणा मिलती है l
इस अवसर पर उपस्थित रहने वालों में प्रमुख रूप से रमेश चंद्र मिश्रा, जटाशंकर तिवारी ,शिव नारायण सिंह, कामाख्या प्रसाद दुबे ,आनंद कुमार सिंह, अशोक कुमार मौर्य ,दिनेश कुमार शुक्ला, सत्य प्रकाश पांडे प्रथम, अवधेश कुमार गुप्ता ,वकील प्रसाद ,वाचस्पति चौबे ,सुनील कुमार गुप्ता, शशि कपूर गुप्ता,प्रभात कुमार शर्मा ,दीपक दयाल ,रमेश चंद्र अग्रहरी, मान सिंह यादव, सत्य प्रकाश पांडे द्वितीय, अनूप सिंह , वंशराज सिंह ,विमल चंद दुबे, विभु श्रीवास्तव, अजय सिंह चंदेल एवं सचिन सिंह परिहार, सहित समस्त अध्यापक अध्यापिकाए शामिल रहे l

Related Articles

Back to top button