Latest

एसडीएम पद पर चयनित से अभ्यर्थी से पूछताछ, यूपीपीएससी भर्ती में गड़बडिय़ों की जांच कर रही सीबीआई

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की भर्तियों में गड़बड़ी के आरोपों की जांच सीबीआई कर रही है। सूत्रों के मुताबिक भर्ती में गड़बड़ी को लेकर सीबीआई की टीम द्वारा नित नए लोगों से पूछताछ की जा रही है। गुरुवार को सीबीआई टीम ने पीसीएस 2015 में एसडीएम पद पर चयनित एक अभ्यर्थी से पूछताछ की।
सीबीआई की टीम ने आयोग के पूर्व परीक्षा नियंत्रक से लगातार चौथे दिन भी पूछताछ की। एक टीम गुरुवार को आयोग पहुंची। इस दौरान सीबीआई टीम ने काफी देर तक आयोग के कर्मचारियों से पूछताछ की। उधर गोविंदपुर स्थित कैंप कार्यालय में शिकायत ले गए अभ्यर्थियों को मुलाकात के लिए बुलाया जा रहा है।
विदित हो कि पीसीएस 2015 में एसडीएम पद पर चयनित कुछ अभ्यर्थियों से पहले भी सीबीआई पूछताछ कर चुकी है। इस मामले में सीबीआई मुकदमा भी दर्ज कराया है। पीसीएस 2015 की जांच के लिए सीबीआई ने दो टीमें गठित कर दी है। एक टीम संदिग्धों से पूछताछ कर रही है। और दूसरी टीम भर्ती परीक्षा में मिले डाटा का विश्लेषण कर रही है।

Related Articles

Back to top button