भाजपा सरकार में सर्वाधिक योजनाएं महिलाओं के लिए- अंजू चौधरी

एक बार नहीं बार बार योगी सरकार लाना है- उषा मौर्य
(अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। रामबाग सेवा समिति गार्डन के प्रांगण में भाजपा महिला मोर्चा जिला सम्मेलन आयोजित किया गया जिसमें प्रयागराज जिले की महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया इस अवसर पर सम्मेलन के मुख्य अतिथि प्रदेश महिला आयोग की उपाध्यक्ष अंजू चौधरी ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में गुंडाराज और भ्रष्टाचार से मुक्ति मिली महिलाओं का मान सम्मान और सुरक्षा योगी सरकार में सुरक्षित है उन्होंने कहा कि सपा बसपा सरकार में जो गुंडे महिलाओं के साथ अभद्रता करते थे ।आज योगी जी के शासन में सभी जेल में बंद हैं और आगे कहा कि महिलाओं के कल्याण के लिए मोदी और योगी सरकार ने सर्वाधिक योजनाएं महिलाओं को ध्यान में रखकर लागू किया जिसका लाभ महिलाएं आज ले रही हैं। योजनाओं में मुख्य रूप से उज्जवला योजना ,जनधन योजना, मुफ्त खाद्यान्न योजना, शौचालय योजना ,प्रधानमंत्री आवास योजना ,मुख्यमंत्री आवास योजना, सुकन्या मंगला योजना ,गोपालक योजना, विधवा विवाह योजना, मुखबिर योजना, वन डिस्टिक वन प्रोडक्ट अभियान ,मिशन शक्ति अभियान, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान, आदि सैकड़ों योजनाएं महिलाओं को सशक्त आत्मनिर्भर स्वावलंबी बनाने का कार्य कर रहे हैं।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि प्रदेश महामंत्री महिला मोर्चा की उषा मौर्या ने कहा कि देश प्रदेश के निर्माण में महिलाओं का प्रमुख स्थान रहा है उन्होंने इस अवसर पर पन्नाधाय लक्ष्मीबाई झलकारी बाई को महिलाओं का आदर्श बताया और आगे कहा कि नारी के सम्मान स्वाभिमान और उसकी सुरक्षा के लिए एक बार नहीं बार बार योगी सरकार की जरूरत है। इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रयागराज की पावन धरा पर उत्तर प्रदेश समूह एवं आशा सखी की बहनों को आत्मनिर्भर भारत एवं उनको स्वावलंबन बनाने का संदेश देते हुए देश एवं प्रदेश की नारी शक्ति को गौरवान्वित करने का कार्य किया ।
इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही महानगर महिला मोर्चा की अध्यक्ष शिखा रस्तोगी ने आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत किया और क्षेत्रीय उपाध्यक्ष वंदना सिंह ,गंगा पार जिला अध्यक्ष आरती अग्रवाल एवं जमुनापार जिला अध्यक्ष सविता मिश्रा ने सभी अतिथियों को अंग वस्त्र पहना कर अभिनंदन किया।
मीडिया प्रभारी ने बताया कि इस अवसर पर सम्मेलन में आए सभी महिलाओं ने पुनः एक बार 2022 में योगी सरकार बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर मुख्य रूप से शशि वार्ष्णेय, डॉक्टर कृतिका अग्रवाल , अर्चना शुक्ला एवं महिला आयोग की सदस्य उषा रानी एवं अनिता सिंह ने अपने विचार रखे। सम्मेलन का संचालन महिला मोर्चा की महामंत्री रीता सिंह ने किया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से पार्षद किरन जायसवाल कविता त्रिपाठी वंदना सिंह माया द्विवेदी अंजलि गोस्वामी अर्चना शुक्ला दुर्गेश नंदिनी वंदना शर्मा चंदा आहलूवालिया कल्पना राजुल शर्मा आभा सिंह स्मृति श्रीवास्तव रेखा यादव चेतना ओझा सीमा सागर शिखा खन्ना प्रिया कैथवास स्वारिका भारद्वाज आदि प्रयागराज जिले की सभी महिला पदाधिकारी कार्यकर्ताओं के साथ सैकड़ों की संख्या में महिलाएं उपस्थित रही।


