आर्य कन्या इंटर कॉलेज में स्वच्छता पखवाड़ा मनाया गया
( अनुराग शुक्ला )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आर्य कन्या इंटर कॉलेज में 1 सितंबर से 15 सितंबर तक स्वच्छता पखवाड़ा मनाया गया। इसके अंतर्गत निबंध प्रतियोगिता कविता प्रतियोगिता स्लोगन प्रतियोगिता पोस्टर प्रतियोगिता तथा पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इन प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया तथा “2 गज दूरी मास्क है जरूरी” का पालन भी किया। 11, 12, 13 व 14 सितंबर को प्रदर्शनी का आयोजन हुआ जिसमें सभी प्रतियोगिता में भाग लिए हुए छात्राओं के लिखित कार्य को प्रदर्शित किया गया। विद्यालय के प्रबंधक पंकज जयसवाल प्रधानाचार्या डॉक्टर सुधा उपाध्याय एवं उप प्रधानाचार्या अर्चना जायसवाल ने छात्राओं के कार्य की सराहना एवं प्रशंसा की। सभी प्रतियोगिताओं को संपन्न कराने में श्रीमती आशा श्रीवास्तव ऋतु अरोरा, वंदिता अस्थाना, अनुपमा श्रीवास्तव, विनीता सिंह, वंदना मिश्रा, अनुपमा सिंह, रंजना पांडे,मोऊ बसु, रेहा इदरीश आदि शिक्षिकाओं का पूर्ण योगदान रहा । इस पूरे पखवाड़े में छात्राओं को हैंड वाश व्यक्तिगत स्वच्छता आदि के लिए भी प्रेरित किया गया।




