Latest

पदोन्नति के परीक्षा पैटर्न में रेलवे करेगा बदलाव

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। रेलवे में ग्रुप सी से ग्रुप बी में पदोन्नति के लिए परीक्षा का पैटर्न अगले साल से बदल जाएगा। अब रेलवे में प्रमोशन की परीक्षाएं सीधे बोर्ड कराएगा।

रेलवे बोर्ड एक दिन में कराएगा प्रमोशन की परीक्षाएं

देश के सभी रेलवे जोन में किसी भी विभाग की केन्द्रीकृत परीक्षा अब एक दिन में होंगी। रेलवे बोर्ड ने परीक्षा का पैटर्न बदलने का प्रस्ताव पिछले दिनों उत्तर मध्य रेलवे समेत देश के सभी जोनों को भेज दिया है।

नए पैटर्न पर होने वाली परीक्षा में सभी सवाल ऑब्जेक्टिव होंगे। पहले यह परीक्षा सब्जेक्टिव होती थी।

प्रमोशन की सभी परीक्षाएं कंप्यूटर आधारित होंगी। नई व्यवस्था के तहत परीक्षा में 125 प्रश्न होंगे। परीक्षा में क्वालिफाइ करने के लिए न्यूनतम 100 प्रश्नों को हल करना होगा।

एक गलत उत्तर देने पर एक तिहाई नंबर कटेगा। बोर्ड ने परीक्षा की तैयारी शुरू भी कर दी है। बोर्ड ने इससे पहले जोनल स्तर पर होने वाली परीक्षाओं के प्रश्नपत्रों का ब्योरा सभी जोन से मांगा है।

जोनल स्तर पर होने वाली परीक्षाओं के आधार पर बोर्ड अपना प्रश्नपत्र तैयार करेगा। अभी तक ग्रुप सी से ग्रुप बी में प्रमोशन की परीक्षाएं जोनल स्तर पर होती थीं। जोन अपनी जरूरत के अनुसार परीक्षाएं कराता था। जोनल स्तर पर परीक्षाओं में पक्षपात के आरोप लगते थे।

Related Articles

Back to top button