Latest

भू माफिया दिलीप मिश्रा की 16 बीघा जमीन और जप्त की गई

करछना,प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। पूर्व ब्लाक प्रमुख चाका दिलीप मिश्रा के करीब 16 बीघा जमींन जब्त की गई पूरा पांडेय, लवायन कला मुँगारी में शुक्रवार को भूमाफिया दिलीप मिश्रा की संपती में सरकारी ताला लगा दिया गया सीओ करछना नृपेंद्र कुमार और तहसीलदार करछना अनिल कुमार वर्मा की टीम ने कुर्की की कार्रवाई की
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी द्वारा भू माफियाओं के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक यमुनापार चक्रेश मिश्रा के निर्देशन में सीओ करछना निपेंद्र कुमार शुक्रवार को तहसीलदार करछना राजस्व टीम थाना औद्योगिक द्वारा भू माफिया दिलीप मिश्रा उपरोक्त के कुल सात अचल संपत्तियों की कुर्की की कार्रवाई शुक्रवार को सीओ करछना निपेंद्र कुमार के नेतृत्व में की गई जिसमे सात अचल संपत्तियों की कुर्की की कार्रवाई धारा 14(1) गैंगेस्टर एक्ट के तहत की गई जिसमे लगभग 16 बीघा क्षेत्रफल भूमि जिसकी कीमत लगभग सात करोड़ बताई जा रही है जो ग्राम पुरा पांडेय मुँगारी लवायनकला उपरहार व देखरख उपरहार में भू माफिया उपरोक्त के खेत में तख्ती गढ़वा कर ग्राम महुआरी में तीन मंजिला मकान व लवायन कला में बाउंड्री के अंदर कुल चार गाटा खेत बाउंड्री गेट लगा हुआ है जिसमें ताला लगाकर सीलबंदी कर कार्यवाही की गई मामले में सीओ करछना निपेंद्र कुमार ने बताया कि भू माफियाओं के खिलाफ आगे की कार्रवाई जारी रहेगी

Related Articles

Back to top button