Latest

अब 30 सितंबर तक भरे जाएंगे परीक्षा फार्म यूपी बोर्ड: 10वीं व 12वीं के छात्रों को राहत

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। माध्यमिक शिक्षा परिषद (माशिप) ने यूपी बोर्ड के दसवीं एवं बारहवीं का परीक्षा फार्म भरने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। हाईस्कूल, इंटरमीडिएट परीक्षा 2021 के लिए प्रवेश, शुल्क जमा करने और छात्रों के विववरण वेबसाइट पर अपलोड करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 30 सितंबर कर दी है। वहीं, दसवीं, बारहवीं में प्रवेश की अंतिम तिथि अब 31 अगस्त से बढ़ाकर 21 सितंबर कर दी है।
बोर्ड की ओर से सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यो से अर्ह छात्रों से मिले परीक्षा शुल्क को एकमुश्त चालान के माध्यम से कोषागार में जमा करने की अंतिम तिथि सात सितंबर से बढ़ाकर 21 सितंबर कर दिया है। प्रधानाचार्य ट्रेजरी में जमा शुल्क की सूचना और छात्रों के विवरण परिषद की वेबसाइट पर ऑनलाइन अपलोड करने की अंतिम तिथि 21 सितंबर से बढ़ाकर 30 सितंबर कर दी गई है।
सचिव दिव्यकांत शुक्ल की ओर से जारी पत्र के अनुसार 7 सितंबर के बाद 12 सितंबर तक प्रति छात्र 100 रुपया विलंब शुल्क के साथ परीक्षा शुल्क चालान के माध्यम से कोषागार में जमा करने की अंतिम तिथि 14 सितंबर से बढ़ाकर 22 सितंबर से 28 सितंबर तक 100 रुपए प्रति छात्र विलंब शुल्क प्राप्तकर 28 सितंबर तक कोषागार में जमा करें। विलंब शुल्क के साथ जमा परीक्षा शुल्क तथा छात्र-छात्राओं का विवरण वेबसाइट पर अपलोड करने की अंतिम तिथि 24 सितंबर से बढ़ाकर 30 सितंबर कर दी गई है।
यूपी बोर्ड ने वेबसाइट ऑनलाइन अपलोड छात्रों के विवरण जांचने के लिए एक से पांच अक्तूबर के बीच का समय दिया गया है। छात्रों के विवरण जांचने के बाद उसमें संशोधन के लिए 6 से 15 अक्तूबर के बीच का समय दिया गया है। प्रधानाचार्य पंजीकृत छात्रों के फोटो युक्त विवरण जिला विद्यालय निरीक्षक के माध्यम से क्षेत्रीय कार्यालयों को भेजने के लिए 25 अक्तूबर तक जमा कर देंगे।

Related Articles

Back to top button