इलाहाबाद समाचारकुंभमेला समाचार

सांस्कृतिक कार्यक्रम मन को जोड़ने के साथ कलाकारों के अन्दर छिपी प्रतिभा को निखारते हैं- आशुतोष मिश्र

प्रयागराज। आज दिनांक 21जनवरी को प्रयागराज माघ मेला के सांस्कतिक केन्द्र पण्डाल त्रिवेणी रोड परेड ग्राउण्ड में उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार द्वारा एक भारत श्रेष्ठ भारत के अन्तर्गत चलो गंगा यमुना तीर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि एसपी अपराध/मेला आशुतोष मिश्र गणेश पूजन कर दीप प्रज्जलित करते हुए कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

सांस्कृतिक कार्यकम के संचालक ने मुख्य अतिथि का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें सम्मानित किए। एसपी ने कहा बड़े सौभाग्य की बात जो की मुझे इस कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिला ।

अपने वक्तब्यो में कहा कि सांस्कतिक कार्यक्रम से मन को जोड़ने के साथ कलाकरो के अन्दर छुपी हुई प्रतिभा को दिखाने का मौका मिलता है। संस्कृतिक लोक नृत्य लोक गीत लोककथा कृष्ण लीला रामलीला ही एक ऐसा माध्यम है जो हमारे संस्कृति को दर्शाता है।

इस दौरान सांस्कृतिक कलाकरों ने अपने गीत नृत्य के माध्यम से श्रोताओं का मन मोहा।सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन 21 जनवरी से 30 जनवरी 2020 तक किया जायेगा। इस मौके पर पुलिस उपाधीक्षक परेड अनिल कुमार, प्रधान लिपिक मेला रुद्र प्रताप शुक्ला भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button