Latest

बच्चा पासी के गुर्गों की तलाश में दबिश, एसपी सिटी अगुवाई में चले अभियान से हड़कंप

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। रामबाग रेलवे क्रासिंग के पास कुछ दिन पहले चाय विक्रेता को पीटकर रुपये छीनने वाले शातिर बदमाश बच्चा पासी के गुर्गों की तलाश में एसपी सिटी ने दबिश दी। कोतवाली, कीडगंज, मुटठीगंज पुलिस के साथ रामबाग समेत कई मुहल्लों में दबिश दी गई। हालांकि, कोई भी हाथ नहीं लगा। पुलिस गुर्गों के कुछ करीबियों को पूछताछ के लिए थाने ले गई।
कोतवाली थानांतर्गत लकड़मंडी रामबाग निवासी अवधेश कुमार गुप्ता चाय विक्रेता है। पांच दिन पहले उसने कोतवाली थाने में रामबाग निवासी आदर्श कुमार उर्फ अंशू पासी, उसके भाई अतुल कुमार उर्फ नान्हू पासी समेत आठ लोगों के खिलाफ हफ्ता वसूली का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। अंशू पासी और नान्हू पासी पर आरोप है कि दोनों खुद को बच्चा पासी का मौसेरा भाई बताते हैं और उसी के लिए वसूली की बात कहते हैं। 10 हजार रुपये बच्चा पासी के नाम पर मांगा था और इनकार करने पर पिटाई करते हुए गल्ले में रखे 10 हजार रुपये लूट ले गए थे।
रात में एसपी सिटी दिनेश सिंह ने कई थानों की पुलिस के साथ दबिश दी तो हड़कंप मच गया। पुलिस को यहां से एक भी आरोपित नहीं मिला। जिस पर उन लोगों के कुछ करीबियों को पूछताछ के लिए पकड़ा गया। इंस्पेक्टर कोतवाली दीपेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि आरोपितों के बारे में लगातार जानकारी जुटाई जा रही है और जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button