Latestइलाहाबाद समाचारप्रदेश

PM मोदी के जन्मदिन से गांधी जयंती, 17 सितंबर से लेकर 2 अक्टूबर तक BJP का सेवा पखवाड़ा अभियान

प्रयागराज( अनुराग दर्शन समाचार )। भाजपा मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 17 सितंबर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्म दिवस से लेकर 2 अक्टूबर गांधी शास्त्री जयंती दिवस तक भाजपा के द्वारा सेवा पखवाड़ा अभियान चलाया जाएगा।

जिसके निमित्त भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने देवेश सिंह को नमो प्रदर्शनी, वोकल फॉर लोकल, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती गांधी एवं शास्त्री जयंती , वरुण केसरवानी को रक्तदान शिविर, निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, कृत्रिम अंग वितरण, टीवी मुक्त राष्ट्र, कोविड-19 टीकाकरण अभियान, विवेक अग्रवाल को मन की बात, जल ही जीवन है, एवं वृक्षारोपण ,रमेश पासी को स्वच्छता एवं विविधता में एकता, एवं कुंज बिहारी मिश्र को पत्र-पत्रिकाओं का लेख एवं अभिनंदन पत्र अभियान का प्रमुख घोषित किया।

Related Articles

Back to top button