इनकी बताई बातों से बदल सकती है आपकी भी जिंदगी

इंदौर। इंदौर में आयोजित टेड एक्स में ट्रांसजेंडर राइट्स एक्टिविस्ट रिप्रजेंटेटिव एशिया पेसिफिक, यूएन लक्ष्मीनारायण त्रिपाठी ने कहा – मैंने कभी अपने आपको दुनिया से अलग नहीं समझा।
मैं भी दूसरों की तरह सामान्य हूं, लेकिन लोगों ने मुझे समझाया कि मैं लोगों से अलग हूं। कोई स्कूल नहीं सिखाता कि हमें हर जेंडर को बराबर समझना है, उसकी रिस्पेक्ट करना।
लेखक एवं शिक्षक अरिंदम चौधरी ने कहा – अगर आप जीवन में आगे बढ़ना चाहते हैं, सफल होना चाहते हैं तो अपनी क्षमताओं पर भरोसा रखें। यकीन मानिए आपकी केयर आप स्वयं ही कर सकते हैं कोई और नहीं। हां, धार्मिक किताबों में बहुत सी अच्छी बातें बताई गई हैं, लेकिन लोग उन्हें पढ़ते नहीं सिर्फ रखते हैं।
बॉलीवुड एक्टर पीयूष मिश्रा ने कहा कि आपको जो काम पसंद हो वो करें, लेकिन उसमें पूरी मेहनत ला दें। हाथ पर हाथ रखकर बैठने से कुछ नहीं होता आपको हमेशा लगे रहना होता है, तभी आप सफल हो सकते हैं। मैं तो आज तक मेहनत कर रहा हूं। मेरा कॅरियर तो 46 साल की उम्र में बना, लेकिन मैंने प्रयास करना नहीं छोड़ा।
मिलिट्री वेटर्न, कारगिल वार, वूमन आइकॉन एशिया पेसिफिक वंदना शर्मा ने कहा कि – मैं हमेशा वो ही काम करना पसंद करती हूं, जिसमें रिस्क हो। मैं तब तक उसके पीछे लगी रहती हूं जब तक वो काम पूरा न हो जाए। बचपन से ही आर्मी में जाने की इच्छा थी तो वो पूरी करके ही मानी। कारगिल वॉर के समय भी डटकर अपने पुरुष साथियों का साथ दिया।



